Breaking
Thu. Jul 30th, 2026

दो दिवसीय सावन मेला 1 और 2 अगस्त को, विभिन्न स्टॉल व व्यंजनों का रहेगा आकर्षण

चाईबासा: अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, चाईबासा शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय सावन मेला का आयोजन 1 एवं 2 अगस्त को स्थानीय खिरवाल धर्मशाला के बैंक्विट हॉल में किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन समिति की ओर से इसे आकर्षक बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

सम्मेलन की अध्यक्ष संगीता मुंधड़ा ने बताया कि सावन मेले में शहरवासियों के लिए खरीदारी और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था रहेगी। मेले में बाहर से विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां महिलाओं, बच्चों एवं परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों से जुड़े सामान उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

उन्होंने कहा कि सावन मेले का उद्देश्य सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को एक ही स्थान पर खरीदारी और पारिवारिक मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष आकर्षण रखे गए हैं, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इस आयोजन का आनंद ले सकें।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दोनों दिनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए बैंक्विट हॉल में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित सावन मेले में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं और विभिन्न स्टॉलों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें।

मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से कहा गया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह और पारंपरिक माहौल के साथ आयोजित किया जाएगा, जिससे लोगों को सावन पर्व की खुशियों को एक साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

Related Post