Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

चंदनकियारी के पांच बीज भंडार के संचालक को शो काऊज किया गया, बिक्री पंजी, स्टॉक पंजी, दर तालिका का संधारण न करने का आरोप

चंदनकियारी। प्रतिनिधि

जिला कृषि पदाधिकारी मोहम्मद शाहिद ने चंदनकियारी प्रखंड में संचालित पांच बीज भंडार का वाचन जांच किया। जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद ने बताया कि सभी बीज भंडार के प्रोपराइटर के पास स्टॉक बही, बिक्री बही एवं दर तालिका अद्यतन स्थिति में नहीं रहने की स्थिति में सभी को कारण स्पष्टीकरण किया गया है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसी भी दुकानदार ने बाहर में दर तालिका नहीं चिपकाया है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के कृषकों ने अधिक दर से खाद बेचने की शिकायत की है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यूरिया ₹266.50 एवं डीएपी ₹1350 प्रति 50 किलोग्राम की दर से बेचने का है। यदि इसे अधिक दर से बिक्री करता है तो जिला कृषि पदाधिकारी ने सूचित करने की बात कही।

जिन दुकानों की जांच की गई, उनमें कृषि बीज भंडार रामडीह मोड़, गोवर्धन बीज भंडार चंदनकियारी, एमसी बीज भंडार पुरुलिया रोड चंदनकियारी, प्रिय बीज भंडार गलगलटांड़, अजय बीज भंडार माचाटांड़ एवं रामनाथ बीज भंडार माचाटांड़ को शो काऊज किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यूरिया लगभग ₹12 और डीएपी ₹50 प्रति किलोग्राम अधिक दर पर बिक्री किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि एमआरपी से अधिक दर पर खाद बेचा जा रहा है। बीज भंडारों में दर को लेकर कई बार हल्ला-हंगामा भी हो चुका है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी का प्रभार एक जनसेवक को है। इससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रखंड में किसानों की समस्या का समाधान कैसे होगा।

Related Post