Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

जमशेदपुर मॉडलिंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाने का मिलेगा बेहतर मंच

जमशेदपुर: शहर के युवाओं को फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में पेशेवर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘जमशेदपुर मॉडलिंग इंस्टीट्यूट’ की शुरुआत की गई है। संस्थान का उद्देश्य मॉडलिंग, पेजेंट और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के क्षेत्र में इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मंचों तक पहुंचाने में मदद करना है।

संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कामकाजी लोगों और छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन केवल शनिवार और रविवार को किया जाएगा, ताकि वे अपनी पढ़ाई या नौकरी के साथ आसानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

यहां प्रतिभागियों को मॉडलिंग, पेजेंट ग्रूमिंग, रैंप वॉक, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो और ब्रांड शूट्स जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ने के विभिन्न अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

संस्थान के ग्रूमर आदित्य राज सिंह हैं, जो मिस्टर झारखंड 2018 और मिस्टर ओडिशा 2019 का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। महिला ग्रूमर के रूप में स्वाती सिंह प्रशिक्षण देंगी, जो मिसेज इंडिया 2022 की प्रथम रनर-अप, मिसेज दिवा 2021 और मिसेज इंडिया फिटनेस जैसी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। संस्थान के डायरेक्टर तुषार दास गुप्ता हैं, जिन्हें झारखंड के चर्चित इन्फ्लुएंसर के रूप में जाना जाता है और वे 150 से अधिक ब्रांड्स के साथ कार्य कर चुके हैं। वहीं, कोर टीम में मिस यूनिवर्स झारखंड 2026/27 से जुड़ी सदस्य भी शामिल हैं।

संस्थान का दावा है कि शुभारंभ के पहले ही महीने में 25 से अधिक विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है, जो युवाओं के बीच बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

संपर्क और पता:
जमशेदपुर मॉडलिंग इंस्टीट्यूट, साकची, सेल्सियस रेस्टोरेंट के पास, लक्ष्मी मंदिर के सामने, जमशेदपुर।
मोबाइल: 8102187339

Related Post