Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

केरला पब्लिक स्कूल कदमा में आयोजित ASISC जोनल डिक्लेमेशन प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं की घोषणा

जमशेदपुर: केरला पब्लिक स्कूल, कदमा की मेजबानी में आयोजित ASISC Zonal Declamation Competition 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली वक्तृत्व, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई।

सब-जूनियर वर्ग में केरला पब्लिक स्कूल, कदमा के कक्षा सात के स्रीजीत भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिल टॉप स्कूल की कक्षा सात की दिशा कौर धंजाल दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि डी.बी.एम.एस. इंग्लिश स्कूल की कक्षा आठ की आमंत्रिता पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में केरला पब्लिक स्कूल, कदमा की कक्षा दस की पूजा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्मेल जूनियर कॉलेज की कक्षा दस की अविशी सरना दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि लोयोला स्कूल की कक्षा नौ की सान्वी मंजूनाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में केरला पब्लिक स्कूल, कदमा के कक्षा 12 के अभ्युदय नाथ पाठक विजेता बने। केरल समाजम मॉडल स्कूल की कक्षा 11 की ऋषिका ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गुलमोहर हाई स्कूल की कक्षा 11 की चांदनी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, तैयारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post