Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

सावन संग्रांद पर 16 जुलाई को साकची गुरुद्वारा साहिब में सजेगा विशेष कीर्तन दरबार, संगत से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

जमशेदपुर: पवित्र सावन माह की संग्रांद के अवसर पर 16 जुलाई को साकची गुरुद्वारा साहिब में भव्य एवं विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु गुरु चरणों में मत्था टेककर गुरु की वाणी का श्रवण करेंगे और सावन माह का स्वागत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ करेंगे। आयोजन के दौरान कीर्तन, अरदास, गुरु का लंगर और सेवा का विशेष प्रबंध रहेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची की बैठक प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित एवं धार्मिक मर्यादा के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संगत की सुविधा, सेवा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, रबिंदर सिंह, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, सन्नी सिंह बरियार, अजायब सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, श्याम सिंह, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, राजेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, मंजीत कौर, राज कौर, गुरमीत कौर और पिंकी कौर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने संग्रांद के पावन आयोजन को पूरी श्रद्धा, धार्मिक मर्यादा और सेवा भावना के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।

प्रधान निशान सिंह ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगत गुरु साहिब के पावन दर्शन कर गुरुबाणी का श्रवण करे तथा गुरु के लंगर, प्रसाद और सेवा का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से समृद्ध बनाए।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विश्वास जताया कि सावन संग्रांद के इस विशेष धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करेंगे।

Related Post