रांची। वेंटर्स स्किल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को डायटीशियन और न्यूट्रिशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध डायटीशियन गजाला मातिन उपस्थित रहीं। उन्होंने नर्सिंग के छात्रों को विभिन्न प्रकार के मरीजों को किस तरह का संतुलित आहार देना चाहिए, इस पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने में सही डाइट का कितना अहम रोल होता है।
गजाला मातिन ने संतुलित आहार बनाए रखने के फायदे भी बताए और कहा कि भविष्य में नर्सिंग पेशे में यह ज्ञान छात्रों के बहुत काम आएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में वेंटर्स स्किल इंडिया के सेंटर मैनेजर प्रिंस सर ने डायटीशियन गजाला मातिन को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम से छात्रों को डाइट के महत्व की गहरी समझ मिली और उन्होंने इसे अपने करियर में उपयोगी बताया।
इस अवसर पर डॉ. इरफान अहमद, अरहान खान, सरहोद नरगिस, ज़ेबा (एलाइड हेल्थ एंड पैरामेडिक्स), सेंटर मैनेजर प्रिंस, स्पीकर डीटी गजाला, अभिषेक कुमार महतो, नवीन थापा, प्रेम कुमार महतो, कैफ राशिद, अंजली कुमारी, पायल कुमारी, मानसी कुमारी, प्रीति कुमारी, शीतल कुमारी, अनुल्या कुमारी, निशा कुमारी, सरस्वती कुमारी, आंचल कुमारी, रजनी कुमारी, निशा कुमारी, अनीशा कुमारी, चांदनी कुमारी, चांदनी कुमारी, अनीशा कुमारी, रोशनी नाग कुमारी, मंशा, सजाब, प्रीति सागर कुमारी, राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, माहिमा मुण्डा, मंताशा परवीन, खुशबू परवीन, राइशा खातून, मोंटाशा आफरीन, निकी कुमारी, नंदिनी देवी, रूपा कुमारी, चांदनी कुमारी, तमन्ना खातून एवं सुषमा कुमारी उपस्थित थीं।

