Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

ओबीसी संघर्ष मोर्चा ने नवनिर्वाचित सांसद को दिया बधाई

दुमका पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना की ओर से दुमका लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद नलिन सोरेन का दुमका स्थित उनके आवास पर जाकर जीत की बधाई दिया। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि चुनाव पूर्व नलिन सोरेन और इंडिया गठबंधन के द्वारा मोर्चा की मांगों का समर्थन किया गया था। फलस्वरूप मोर्चा के सभी सदस्यों द्वारा गठबंधन का समर्थन करते भरपूर सहयोग किया था। मंगलवार को मोर्चा के सदस्यों ने पुनः अपनी मांगों पर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संसद में पिछडो की हक और आवाज को बुलंद करने की मांग किया। मोर्चा ने कहा कि जातिगत जनगणना करा कर पिछड़ों को आबादी के अनुरूप आरक्षण देने के लिए नए शिरे से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ओबीसी मोर्चा के मांगों पर सांसद ने इसके निराकरण के लिए पहल करने का आश्वासन दिया। मोके पर केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल, प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, महासचिव रंजीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अजीत मांझी, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे, बिहारी यादव, घनश्याम यादव, जयकांत कुमार, दयामय माजी, पवित्र कुमार मंडल, गंगाघर महातो, रमेश साह, सुबोध यादव, ललित यादव,सूरज जयसवाल, सुमंत कुमार सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

 

मौसम गुप्ता की रिपोर्ट

Related Post