Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

यंग उड़ान दुमका के द्वारा ब्लाइंड यूथ संगठन एसपी कॉलेज रोड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाए गए।

आज ‌दिंनाक 05/06/2024 यंग उड़ान दुमका के द्वारा ब्लाइंड यूथ संगठन एसपी कॉलेज रोड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाए गए। राष्ट्रपति पुरस्कार का सामाजिक कार्यकर्ता जतिन को करने कहा कि विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। तब से हम सभी पर्यावरण दिवस को मानते आ रहें है। एसटी, एससी थाना के आवर सहायक कार्मिला करकट्टा कहा कि फिर भी आज पर्यावरण हम लोगो के लिए चुनौतिपूर्ण बनता जा रहा हैं। ऐसे में हमारे संस्था द्वारा इस क्षेत्र में एक छोटी सी पहले कि जा रही है। रिंकू बख्शीश ने कहा कि मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं, की इस पहल में साथ मिलाकर पर्यावरण को बचाने व संरक्षण देने के लिए क़दम बढ़ाएं।‌ डॉ श्वेता स्वराज ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप सभी पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प ले और एक पेड़ जरूर लगाएं। इस अवसर पर रिंकू बख्शीश,डॉ श्वेता स्वराज, कार्मिला करकट्टा,अभिषेक रंजन अभिषेक साहा, जतिन कुमार, विकास ठाकुर,संजीव मोहाली ,सागर पाल,संजीव मुर्मू,श्रील राणा,राजन राणा,लक्ष्मी कुमारी ,बलदेव राय,रवि रंजन, आदि मौजूद थे।

 

संवाददाता मौसम गुप्ता कि रिपोर्ट।

Related Post