Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को दिया मतदाता सूचना पर्ची का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला स्तरीय गठित विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ बैठक की।

 

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जल्द से जल्द मतदाता सूचना पर्ची का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें।बीएलओ सहित पंचायत स्तर के अधिकारियों को भी मतदाता सूचना पर्ची वितरण के कार्य मे लगाया जाए।सारवां एवं सोनारायठाड़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी मतदाता सूचना पर्ची ससमय शत प्रतिशत वितरण करने का निदेश दिया है।उन्होंने कहा मतदाता सूचना पर्ची मतदाता या उनके परिवार के सदस्यों को ही दें।कहा कि वैसे मतदाता की सूची भी तैयार करें जो नौकरी करने हेतु बाहर गए हैं एवं वैसे मतदाता जो पूरे परिवार के साथ किसी और स्थान पर रहने के लिए चले गए है।कहा कि बोगस वोटिंग किसी भी परिस्थिति में नहीं हो इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाय।

 

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर मतदान दिवस के दिन वालंटियर की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।निदेश दिया कि सभी वालंटियर के साथ बैठक कर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाय ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे,इसे सुनिश्चित कर लें ताकि मतदाता,मतदान दल एवं प्रतिनियुक्त सुरक्षा बल के जवानों को कठिनाई नहीं हो।

 

संवाददाता मौसम गुप्ता कि रिपोर्ट।

Related Post