Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

मानवसेवा से ही हो नववर्ष की शुरूआत-दीपक भालोटिया

आज नए साल की शुरुआत राजस्थान सेवा सदन अस्पताल जुगसलाई प्रबंधन ने अनोखे ढंग से हुई. इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल कमेटी के अध्यक्ष समाजसेवी दीपक भालोटिया ने बताया कि आज सभी नर्स,पारा मेडिकल स्टाफ, ड्राइवर एवं अन्य कर्मचारियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा कंबल वितरण किया गया है

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=xa2coyKsqUM[/embedyt]

.श्री भालोटिया ने बताया कि आज अस्पताल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के साथ में नववर्ष मनाया है.उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने नववर्ष की शुरुआत मानवसेवा से ही करने का निर्णय लिया है.आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल किशोर,सम्मानित अतिथि मोहनलाल अग्रवाल,राम गोपाल केडिया,बनवारी लाल खंडेलवाल, दीपक भालोटीया,विशिष्ट अतिथी उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा,महासचिव राजेश रिंगसिया,कोषाध्यक्ष विनोद सराय वाला,राजेश जेसूका,दीपक रामूका,सुजीत कुमार,संतोष कुमार,सतनारायण कांटीवाल सहित समाज के कई गणमान्य बंधु उपस्थित थे.

Related Post