Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

Bihar Rajya Sabha Election:बिहार की एक सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव की लड़ाई दिलचस्प होती दिख रही

पटना. बिहार की एक सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव (Bihar Rajya Sabha Election) की लड़ाई दिलचस्प होती दिख रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के दिग्‍गज नेता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के निधन से खाली हुए इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्‍गज नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि महागठबंधन की तरफ से भी इस सीट को लेकर कवायद जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरजेडी श्याम रजक (Shyam Rajak) को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटी हुई है.

Related Post