Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

चलती ट्रक से ड्राइवर की गिरकर मौत, फिर बेकाबू गाड़ी ने मंदिर से घर जा रही महिला को कुचला

गढ़वा:-

सदर थाना क्षेत्र स्थित मंगल भवन के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। एनएच-75 पर यूपी की ओर जा रहे नए ट्रक से अचानक उसका ड्राइवर नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रक बिना ड्राइवर ही आगे बढ़ता चला गया और सामने मंदिर से घर जा रही एक महिला को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही महिला की भी मौत हो गई। वहीं, ट्रक आगे बिजली के खंभे से टकरा कर रुक गया।महिला की पहचान मंगल भवन निवासी कमला देवी के रूप में की गई।

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post