Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

घाटशिला लैम्पस से किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण का हुआ शुभारंभ 

घाटशिला लैम्पस से किसानों के बीच गेहूं का बीज वितरण करते विधायक रामदास सोरेन एवं पंचायत प्रतिनिधि

घाटशिला:-

घाटशिला लैम्पस में किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण प्रारंभ कर दिया गया । लैम्पस अध्यक्ष शांखो मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामदास सोरेन,ज़िला पार्षद सदस्य देवयानी मुर्मू,पूर्णिमा कर्मकार,बाघराय मार्डी, घाटशिला प्रमुख हीरामणि मुर्मू,पंसस बुद्धेश्वर मार्डी,कमल बेरा ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच गेहूं बीज के वितरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर लैम्पस सचिव तपन कुमार मार्डी ने बताया कि 17 रुपये प्रति किलो की दर से 50 प्रतिशत अनुदान पर प्रखंड के किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर पूर्व उपप्रमुख जगदीश भकत,काजल डॉन,कालीपद गोराई,शंकर तंतुबाई,सुमित्रा मुर्मू समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

 

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post