Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

निर्णय:नोटिस-पे के तहत जल्द भुगतान के लिए आईसीसी यूनिट हेड को मांग पत्र सौंपेगी यूनियन

घाटशिला:-

मुसाबनी नंबर-1 में तीनों पंजीकृत यूनियनों की बैठक झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष धनंजय मार्डी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीनों यूनियन के सदस्यों ने अपने विचार रखें। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया- डीएलसी धनबाद द्वारा नोटिस-पे के तहत मजदूरों को राशि का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के आलोक में एक मांग पत्र एचसीएल/आईसीसी के यूनिट हेड संजय कुमार सिंह को सौंपा जाएगा। साथ ही यूनिट हेड से नोटिस पे के तहत मजदूरों के खाते में जल्द राशि भेजने के लिए आग्रह भी किया जाएगा। साथ ही मजदूरों को रोटेशन ड्यूटी को लेकर डीजीएम (माइंस) दीपक श्रीवास्तव से सुरदा प्रशासनिक भवन में मुलाकात की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के सुभाष मुर्मू, मुसाबनी माइंस इंप्लायज यूनियन के शंकर सिंह, पीटर दास, झारखंड कॉपर माइंस वर्कर्स यूनियन के अक्षय ब्रह्म, तपन पांडा, दामू माहाली, संजय गोप, बाबूलाल हेंब्रम, सूरज कुमार राम, मंगल माझी, दाखिन हांसदा, मकसूद खान आदि उपस्थित थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post