Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

अवैध महुआ चुलाई भट्टीयो को किया ध्वस्त, अवैध शराब एवं जावा महुआ भी जप्त

घाटशिला:-पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के आदेश पर सोमू को उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग जंगल, एमजीएम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर एवं गालूडीह थाना क्षेत्र के छोलागोड़ा गांव में छापामारी कर अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया । घटनास्थल पर रखे गए शराब चुलाई योग्य जावा महुआ 8 हजार किलोग्राम को नष्ट किया गया और 180 लीटर अवैध महुआ शराब भी जप्त करते हुए शराब भट्टी संचालकों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post