Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

नौका विहार शोक सभा का आयोजन

चाण्डिल:- चाण्डिल डैम स्थित नौका विहार में सोमवार को मांझी पारगाना महाल पातकोम दिशोम द्वारा स्वर्गीय डोमन मांझी के याद में शोकसभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि विगत दिन पारा शिक्षक डोमन मांझी का करंट लगने से देहांत हुआ था। दिवंगत पारा शिक्षक डोमन मांझी परगाना महाल के सक्रिय सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता भी थे,उनके आत्मा के शान्ति के लिये एक मीनट का मन रखा गया।समाजसेवी श्यामल मार्डी ने कहा स्व.डोमन मांझी एक मिलनसार व मृदु भाषी सामाजिक कार्यकर्ता थे।इस मौके पर पारगाना रामेश्वर बेसरा,श्यामल मार्डी, वृहस्पति हाँसदा,मनसा राम सोरेन,दुखी राम टुडू आदि उपस्थित थे।

Related Post