Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

आयुष शिविर द्वारा तीन पंचायत के सैकड़ो लोगों के बीमारियों का हुआ इलाज, शिविर में उपस्थित मुखिया का डॉक्टर प्रियांशी ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत।

 

जादूगोड़ा: चाकुलिया के तीन पंचायत में आयुष विभाग द्वारा मेगा शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित मुखिया दमयंती मुर्मू का डॉ प्रियांशी एवं डॉ परमजीत कुमार द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया | इस दौरान उपस्थित तीनों कैंपों में सैकड़ों लोगों का इलाज किया गया | स्पेशल ड्राइव के तहत आयुष विभाग द्वारा जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, वात रोग, गठिया रोग आदि का फ्री में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से इलाज कर दवा मुफ़्त दिया गया | शिविर में मुख्य रूप से डॉ प्रियांशी, डॉक्टर परमजीत कुमार के नेतृत्व में इलाज किया गया | वही डॉ प्रियांशी ने कहा कि खानपान में सावधानी, सुबह शाम योगा एवं स्वच्छ जीवन अपना कर आप किसी भी बीमारी से संपूर्ण रूप से निजात पा सकते हैं वहीं उपस्थित मरीजों को निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया | इस दौरान शिक्षिका शोभा दास, सहिया बसंती पत्र, सहायिका आलोका मुर्मू आदि उपस्थित रहीं |

Related Post