Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

पोटका के सारसे गांव में वीर शहीद दुशा- युगल के याद में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा पंचायत के गांव सारसे में अंग्रेजों के साथ लोहा लेने वाले वीर शाहिद दुशा- युगल को याद करते हुए आयोजक वीर शहीद दुशा- युगल मेमोरियल क्लब सारसे तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से रविवार 18-2- 2024 को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे स्थानीय विधायक संजीव सरदार। बही विधायक संजीव सरदार के द्वारा वीर शहीद दुशा- युगल के फोटो पर मलार्पण करके दीप प्रज्वलित कर ,उन दो वीर शहीदों को याद करते हुए रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा रक्तदान महादान है इसलिए रक्तदान अवश्य करें। क्लब के अध्यक्ष हिमांशु सरदार ने कहा अंग्रेजों से लड़ने वाले वीर शहीद दूशा- युगल को याद करते हुए यह रक्तदान शिविर का प्रारंभ 2017 से हुआ था तभी से प्रत्येक साल किया जा रहा है।। इस मौके पर मुखिया कार्तिक मुर्मू, क्लब के हिमांशु सरदार, भुवनेश्वर सरदार, विजन सरदार ,विशेश्वर सरदार, जय सिंह सरदार, चंद्र मोहन सरदार, रवींद्रनाथ सरदार, रमई सरदार, गोपीनाथ सरदार, आदि के साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार के साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पूरे टीम उपस्थित रहे ।

Related Post