Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

पोटका तेतला गांव के फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से करम महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला गांव के फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से करम महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ.यह करम महोत्सव भूमिज समाज में प्राचीन काल से ही संस्कृति उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है इस करम महोत्सव के माध्यम से देश के कोने कोने से हजारों संख्या में आदिवासी भूमिज समाज के लोग दीसुआ करम अखाड़ा तेतला में उपस्थित होकर एकता के रूप में अपना अस्तित्व. मर्यादा को बचाए रखने का आज एक ऐतिहासिक दिन रहा है वही आदिवासी भूमिज समाज में करम पूजा सह महोत्सव दिसंबर महीना में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है
. मान्यता है कि इस करम पूजा गिरी बोंगा के रूप में भी टहलाया जाता है. यहां तरमुं एवं धारमू का इस पूजा में उल्लेख किया जाता है. करम कर्म को प्राधान्य देता है. और धर्म उपासना एवं सेवा का रूप है .इस कार्यक्रम में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड के अध्यक्ष जयपाल सिंह सरदार. सहलाकर सिद्धेश्वर सरदार. शत्रुघ्न सरदार. बसंती सरदार. हरीश सरदार. सुदर्शन सरदार. मैथिशण सरदार. जयंती सरदार. सुनीता सरदार. हाड़ीराम सरदार. ललिता सरदार. पान सरी सरदार. गौरी सरदार. एवं विधायक प्रतिनिधि के रूप में सुधीर सोरेन. बबलू चौधरी. साथ में बिहार. पश्चिमबंगाल. उड़ीसा एवं असम राज्य से हजारों संख्या में आदिवासी भूमिज समाज के लोग एवं सहायता के लिए मेडिकल टीम के लोग भी उपस्थित रहे

 

Related Post