Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

जमशेदपुर:शव दहन के लिए 4000 किलो लकड़ी की व्यवस्था 

जमशेदपुर। कोरोना काल के दौरान श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए लकड़ियों की कमी होने की जानकारी मिलने पर बुधवार को मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा भुइयाडीह स्वर्णरेखा घाट में शव दहन के लिए 4000 (चार हजार) किलो लकड़ी की व्यवस्था की गई। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोदी, महासचिव सुरेश कुमार काउंटिया, कोषाध्य्क्ष अभिषेक अग्रवाल समेत सन्नी संघी, मुरारी लाल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सतीश शर्मा आदि के देखरेख में संपन्न हुआ।

Related Post