Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार ने बांटे आठ सौ मेडिकेटेड मच्छरदानी

ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी देती जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम।

घाटशिला:-जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार ने सोमवार को घाटशिला प्रखंड के आमाईनगर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जाकर 8 सौ मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया । इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है । जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवार के लोगों को डेंगू समेत मच्छर से काटने से उत्पन्न होने वाली बिमारियों से बचाव किया जा सकता है । इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं कई ग्रामीण मौजूद थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post