Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

क्यों नहीं हुआ अल्पसंख्यक आयोग का गठन-मनजीत गिल

मनजीत गिल

झारखंड रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्वी सिंहभूम भाजपा के जिला मंत्री मंजीत सिंह गिल ने सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर ज्वलंत मुद्दा उठाया है.सरदार गिल ने कहा है कि 1 वर्ष में दो उपचुनाव हो जाते हैं लेकिन अल्पसंख्यक आयोग का गठन अब तक नहीं हुआ.उन्होंने ट्विटर पर हेमंत सोरेन को टैग करते हुए प्रश्न किया है

कि 1 वर्ष में दो उपचुनाव हो जाते हैं लेकिन अल्पसंख्यक आयोग का गठन 1 वर्ष में भी नहीं होना यक्ष प्रश्न है और आपकी सरकार खुद को अल्पसंख्यकों का हितैषी कहती है.बताते चलें कि एक ओर हेमंत सरकार कल अपना 1 वर्ष पूरा करने को लेकर पूरे राज्य में समारोह मना रही है वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर यह गंभीर प्रश्न मंजीत गिल ने उठाया है कि अब तक अल्पसंख्यक आयोग का गठन क्यों नहीं हुआ है?अल्पसंख्यक मंत्रालय हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को दिया गया है.

Related Post