Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

Saraikela police success:जिला पुलिस के लिए सोमवार का दिन उपलब्धियों भरा रहा see video 👇

सरायकेला : जिला पुलिस के लिए सोमवार का दिन उपलब्धियों भरा रहा , पुलिस ने एक दो पीएलएफआई नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की वहीं लंबे अरसे से सरायकेला जिले में चोरी लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गिरोह में शामिल सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=j9dBx_mxhtY[/embedyt]

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सरायकेला एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से जिले में लगातार लूट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी , जिसमें संगठित गिरोह द्वारा अपराध किए जाने का खुलासा हुआ था इधर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में इन कांडों के उद्भेदन को लेकर छापामारी टीम का गठन किया गया , इसमें पुलिस को इस बात की भनक लगी कि गिरोह संगठित वारदात को अंजाम देने के लिए चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल करता है , इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपाली ओपी क्षेत्र से गिरोह के मास्टरमाइंड धीरज शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा और मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया .इनके पास से पुलिस ने वाहनों को चुराने में प्रयोग होने वाले नुकीला चाभी और लोहे का रॉड बरामद किया ,गिरफ्तार दोनों अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने बिहार के सुपौल से चोरी के वाहनों के खरीदार मोहम्मद फूल हसन को धर दबोचा, इसके बाद पुलिस ने पटना से मोहम्मद अलाउद्दीन को भी गिरफ्तार किया, पकड़े गए इन अपराधियों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोल्हान के तीनों जिलों में वाहन चोरी, शराब की दुकान में चोरी, लूट समेत अन्य चोरी की घटनाओं अंजाम देने वाले गोविंद डे , बच्चा मिश्रा , राजू कालिंदी को भी गिरफ्तार किया, इन आरोपियों द्वारा कुछ दिनों पूर्व सरायकेला थाना क्षेत्र के कलीयाडूंगरी स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में भी छह लाख मूल्य के चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

Related Post