Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

IPL मैच पर सट्टा लगा रहे 6 लोग गिरफ्तार, मोबाइल फोन और 6 लाख रुपये कैश जब्त

बेंगलुरु: दुबई में आईपीएल के आगाज के साथ ही सट्टा बाजार सक्रिय हो उठा है। आईपीएल में सट्टेबाजी के दो मामले सामने आए हैं। सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने सट्टेबाजी करने के आरोप में बेंगलुरु के बानसवाड़ी इलाके से 5 और मल्लेश्वरम से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल फोन और 6 लाख रुपये कैश जब्त किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को जौनपुर जिले में भी कोतवाली पुलिस ने राजा साहब पोखरे के पास आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से नौ मोबाइल फोन, दो रजिस्टर और पांच सौ रुपये बरामद हुए।

पूछताछ के बाद पुलिस ने चार अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। रजिस्टर में में लिखे नामों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Related Post