Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

स्वर्गीय प्रबाजिका शारदा माईपुरी को दी गई श्रद्धांजलि

घाटशिला:- कमलेश सिंह

घाटशिला:-घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला प्रखंड के बनकटी गांव स्थित रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ देवी मठ के पूर्व अध्यक्ष सह संचालिका स्वर्गीय प्रबाजिका मईपुरी का पहला पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद राजू कर्मकार एवं मठ के महाराज सुतापानंद मौजूद थे । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सुतापनन्द महाराज ने बताया कि माता जी का अधूरा सपना हम सब मिलकर पूरा करेंगे । इस मौके पर बच्चों को खिचड़ी का भोग वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से बबलू जेना, सोमनाथ गिरी, अचिंत रजक ,देवाशीस गिरी ,दीपा कौर, सरोज सिंह, दारा सिंह ,पूनम कौर समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Post