Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

गुड़ाबंदा थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनी

घाटशिला :-गुड़ाबांदा थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने गुरुवार को थाना क्षेत्र अतिउग्रवाद प्रभावित गांव जियान, हडीयाण, महेशपुर आदि क्षेत्रों में जाकर वहां के ग्रामीणों से मिले एवं उनकी समस्या से रूबरू हुए। ग्रामीणों से मिलने के क्रम में जियान के अंतर्गत एक संस्कार शिक्षा की प्रयोगशाला, पाठशाला नामक एक झोपड़ी नुमा जगह में आशीत कुमार भट्टाचार्य के द्वारा बच्चों को सोशल डिस्टेंस के साथ पढ़ाते देखकर काफी प्रफुल्लित हो हुए । उसके बाद थाना प्रभारी ने बच्चों से मुलाकात कर बच्चों के बीच बिस्किट, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया । बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए थाना प्रभारी ने बच्चों के साथ मिलकर उन्हें लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया एवं वर्तमान समय में इस कोरोना महामारी से कैसे बचना है इसके बारे में भी बच्चों को जागरूक किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

घाटशिला :-कमलेश सिंह

Related Post