Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

वार्ड सदस्य के निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक सभा मनाया

बागबेड़ा:बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि ने रिवर व्यू समुदायिक भवन में आज बागबेड़ा पश्चिम पंचायत के वार्ड सदस्य धनंजय सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उनके तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की गई। इस दुख की घड़ी में वार्ड सदस्य धनंजय सिंह के परिजनों के साथ पूरे पंचायत प्रतिनिधि खड़े हैं और उनके परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिए हैं।

इस शोक सभा में मुख्य रूप से जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया जमुना हांसदा,उप मुखिया सुनील गुप्ता, हरीश कुमार,कुमोद यादव, राकेश चौबे, अनुराधा जयसवाल, वार्ड सदस्य पुजा कुमारी, ज्योति, किरण, सविता टूडू, कोकिला, माधुरी सिन्हा, माधुरी देवी समाज सेविका मुनमुन चक्रवर्ती सहित कई लोग उपस्थित थे।

बागबेड़ा सुनील गुप्ता

Related Post