Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

बालू लदे ट्रक और तेजाब ले जा रहे टैंकर की टक्कर में युवक घायल

जमशेदपुर:एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबाकी गांव के समीपएनएच 33 रविवार बालू लदे ट्रक और तेजाब ले जा रहे टैंकर के आपसी भिड़ंत में डाल्टेनगंज निवासी टैंकर चालक बुरी तरह घायल हो गया । जबकि बालू लदा ट्रक घाटशिला की ओर ट्रक लेकर फरार हो गया । दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल मैं भर्ती कराया। घायल टैंकर चालक का बायां पैर टूट गया है। घायल चालक ने बताया कि वह घाटशिला की ओर से रांची की तरफ जा रहा था। बड़ा बाकी गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइड लेने के क्रम में धक्का मारते हुए फरार हो गया जिसमें पैर टूट गई है। घायल टैंकर चालक किया इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

घाटशिला:-कमलेश सिंह

Related Post