Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

हजारों रूपए की रिश्वत लेते ASI को एसीबी ने किया गिरफ़्तार

घाटशिला से कमलेश सिंह की रिपोर्ट

बोकारो:एसीबी धनबाद की टीम ने चास मुफस्सिल थाना में पदस्थापित एएसआई जय प्रकाश को तीन हजार घूस लेते किया गिरफ्तार। पुपुनकी के रहने वाले दिनेश महतो से न्यायालय में केस डायरी भेजने के नाम पर ले रहा था घूस। एसीबी टीम साथ ले गई धनबाद।

मामला दरअसल यह है कि दिनेश महतो पर बीते 15 फरवरी को थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी एएसआई जय प्रकाश इस मामले के अनुसंधनकर्ता थे। दिनेश महतो ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी इस पर कोर्ट ने पुलिस से केस फाइल मांगी थी इसके बाद एएसआई ने केस फाइल कोर्ट भेजने के लिए अभियुक्त से रुपयों कि मांग की जिसके बाद दिनेश महतो ने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी से के दी और एसीबी ने एएसआई को तीन हजार घुस लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा ओर धनबाद ले गई।

Related Post