Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

मानगो में कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर जख्मी

जमशेदपुर:-मानगो गांधी मैदान के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ठेला और बाइक में टक्कर मारते हुए साइकिल सवार को कुचल दिया। कार की टक्कर से साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घायल साइकिल सवार राजेंद्र कर्मकार एमजीएम थाना क्षेत्र के उधर माटी का रहने वाला था ‌ दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला हादसा की जानकारी मिलने पर राजेंद्र कर्मकार के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। परिजन बुद्धेश्वर माटी के अनुसार राजेंद्र साइकिल से जुगसलाई बलदेव बस्ती गए थे वहां झाड़-फूंक का काम करता है लौटने के क्रम में कार ने धक्का मार दिया।

Related Post