Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

एंबुलेंस पहुंचने के पहले महिला ने घर में ही एक साथ इतने बच्चों को जन्म दिया लोग हैरान

सीतापुर यूपी :-एक महिला ने स्वतंत्रता दिवस पर सीतापुर जिले के भादेनवा गाँव में अपने घर में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक, मौसम देवी को सुबह-सुबह लेबर पेन शुरू हुआ और एंबुलेंस बुलाने से पहले ही अपने घर में ही बच्चों को जन्म दिया।

* नवजातों में तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है
बाद में एंबुलेंस पहुंची और मौसम देवी और चार बच्चों को रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि चारों बच्चों का वजन कम था और सीएचसी प्रभारी डॉ अनंत मिश्रा ने कहा कि मेडिकल स्टाफ उनका इलाज कर रहा है इस बीच, नवजातों के पिता मुन्नू लाल ने कहा कि जब उसकी पत्नी गर्भवती हो गई तो परिवार को अपने पहले बच्चे की उम्मीद थी लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मुझे एक साथ चार बच्चे मिलेंगे यह तो हमारे लिए भागवान का आशीर्वाद है ।

Related Post