Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी पीटीआई ब्यूरो चीफ को श्रद्धांजलि

राँची:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पीटीआई के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा यह पीड़ादायक है पीवी रामानुजम की पत्रकारिता के क्षेत्र में अलग पहचान थी। इस घटना से व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हूँ। हम सभी उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है।

Related Post