Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

62 किलो गांजा के साथ तीन हिरासत में, सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

कोडरमा: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के हटिया रोड से 62 किलोग्राम गांजा औचक छापामारी कर पुलिस ने जप्त किया है। यह गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में थे। जिसे ठेले वाले चाय वाले और पान गुमटियों में आपूर्ति की जानी थी। इसके पहले ही एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में देर रात छापामारी कर जप्त कर लिया गया। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ कर गिरोह के सरगना की तलाश में पुलिस जुट गई है। बताया जाता है कि यह गांजा झुमरी तिलैया से लेकर हटिया रोड तक के छोटे-छोटे दुकानों में आपूर्ति की जाती थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की और भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

Related Post