Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

उपायुक्त ने की राजनगर प्रखंड अंतर्गत टांगरानी उप स्वास्थ केंद्र का निरिक्षण, केंद्र में ही प्रसव की व्यस्था करने का दिया निर्देश


राजनगर : आज दिनांक 12 अगस्त 2020 को जिला उपायुक्त इक़बाल आलम अंसारी ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत टांगरानी उप स्वास्थ केंद्र का निरिक्षण किया l उपायुक्त महोदय ने निरिक्षण क्रम में केंद्र में बिजली-पानी की व्यस्था के साथ भवन का निरिक्षण किया जिसमे कुछ खिड़कियों के ग्लास टूटे पाए गए जिसे जल्द से जल्द व्यस्थित करने का निर्देश दिया l

उपयुक्त महोदय ने उपस्थिति पदाधिकारी/कर्मचारी से केंद्र में डॉ एवं कर्मचारी के उपस्थिति/अनुपस्थिति की जानकारी लेते हुए केंद्र में किए जा रहे चिकित्सीय व्यस्था के बारे में भी जानकारी ली तथा सम्बन्धित पदाधिकारी को केंद्र में जल्द से जल्द सभी आवशयक जैसे बिजली, पानी एवं टूटे हुए खिड़कियों को व्यस्थित कर पुनः केंद्र में ही प्रसव कराने की व्वस्था करने का निर्देश दिया l

Related Post