Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की

राजनगर:राजनगर बाजार में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के 33 वां शहादत दिवस के मौके पर उनके चित्र पर माला एवं पुष्प देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस मौके पर सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि मोती लाल गौड़ , आदिवासी कॉंग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम, कांग्रेस के जिला महासचिव सुमन महतो लखन हेम्ब्रम, सुधीर तांती, सुराही मुर्मू जय राम लोहार ,घासीराम तांती, सुरेंद्र सरदार आदि मौजूद थे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोती लाल गौड़ ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने हमें झारखंड अलग राज्य दिया है हमें उनके दिए उद्देश्यों को मानकर झारखंड में जल जंगल जमीन को हर हाल में बचाना है। उनके बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे और उनके बताए रास्ते पर झारखंड को एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे।

Related Post