Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

सीएम हेमंत सोरेन के आवास तक पहुंचा कोरोना वायरस, दो कर्मचारियों के संक्रमित होने की खबर

रांची :झारखंड के रांची स्थित सीएम हेमंत सोरेन के आवास तक पहुंचा कोरोना वायरस पहुंच जाने की सूचना है । जहां दो कर्मचारियों के संक्रमित होने की खबर भी मिल रही है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मिली है. हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा एक कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. जबकि दूसरा कर्मी वाहन चालक है. कुछ हफ्ते पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अपने आसपास के कर्मियों की भी कोविड-19 की जांच कराई थी. हालांकि उस जांच के दौरान किसी के भी पॉजिटिव होने की सूचना नहीं मिली थी.

Related Post