Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

लॉक डाउन और पारवारिक तनाव के कारण युवक ने की आत्महत्या

जमशेदपुर,सोनारी: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत डॉक्टर पात्रो क्लिनिक के पीछे की बस्ती में एक 28 वर्षीय युवक सूरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और पारिवारिक बोझ के कारण युवक ने यह कदम उठाया है.

 

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया की वह परिवार का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में रह रहा था. ऊपर से एक बीमार भाई के ईलाज की भी जिम्मेवारी मृतक पर ही थी. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. उधर घटना के बाद परिवार सहित स्थानीय लोगों में मायूसी देखी गई.

 

 

 

Related Post