Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

राजनगर प्रखंड के खैरकोचा में वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू कर शरारती बंदर को पकड़ा गया।

 

15 जनवरी को एक शरारती बंदर पोटका क्षेत्र के हल्दी पोखर समेत कहीं जगह पर घूम घूम कर मोहम्मद यूनुस सहित दर्जनों लोगों को अपना हमले का शिकार बनाया था । इस बंदर का आतंक से छेत्र के लोग भयभीत हो गए थे। शरारती बंदर को देखते ही लोग भागने लगता था। सूचना पाकर वन विभाग द्वारा कई दिन पीछा करते हुए शरारती बंदर को पकड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन शरारती बंदर चालक निकाला। शरारती बंदर ने वन विभाग को चकमा देकर पोटका क्षेत्र छोड़कर राजनगर क्षेत्र में पहुंचा।
राजनगर क्षेत्र में बीते चार दिनों से शरारती बंदर आतंक बनाएं रखा । जिसके चलते वहां का लोग भी भयभीत थे। शरारती बंदर ने राजनगर क्षेत्र के विभिन्न गाँव में भी दर्जनों लोगों को हमले का शिकार बनाकर घायल कर दिया।वहीं वन विभाग की टीम बंदर को गेंगेरुली पंचायत के खैरकोचा में चारों ओर से घेर कर रेस्क्यू किया और पिंजरे में डालकर सरायकेला की ओर ले गए ।वहीं शरारती बंदर के पकड़ाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Post