Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

800 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

*800 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त*

चतरा. लावालौंग पुलिस ने अनगड़ा गांव से 800 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही एक बाइक (जेएच 13 ई 5822) व एक मोबाईल जब्त किया गया. गिरफ्तार तस्करों में लावालौंग थाना क्षेत्र के आतमपुर के मो. मेराज व रतनाग के चेतलाल यादव शामिल हैं. यह जानकारी एसडीपीओ अशोक रविदास ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर दी. आगे उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर अनगड़ा गांव की ओर से अफीम लेकर जा रहा है. सूचना के आलोक में टीम गठित कर उक्त गांव पहुंचकर उसे पकड़ा गया. तलाशी के दौरान बाइक के डिक्की से अफीम बरामद किया गया. अभियान में एसडीपीओ के अलावे थाना प्रभारी विवेक कुमार, एएसआई विरेन्द्र तिवारी, हवलदार कृष्णलाल हाजरा, सुनील उरांव, जवान चरकु कुमार यादव शामिल थे.

Related Post