Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

गारू में चल रहा है सप्ताहांत टीकाकरण अभियान

*गारू में चल रहा है सप्ताहांत टीकाकरण अभियान*

गारू संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट

*गारू* :- गारू प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों तथा चौक चौराहा में सप्ताहांत टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में 18 से 44 वर्ष वर्ष के वैसे लोग जो वैक्सीन नहीं ले पाये हैं वैसे लोगों को चिह्नत कर वैक्सीन दिया जा रहा है तथा इस अभियान में वैक्सीन दूसरा डोज भी दिया जा रहा है। गारू के अरमु चौक पर कार्यरत एएनएम अनीता लकड़ा नें बतायी कि, इस अभियान में वैक्सीनेशन में छूटे लोग आ रहे हैं। उन्होंने बतायी कि, इस प्रकार के कार्यक्रम से ही वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पुरा किया जा सकता है।

Related Post