Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

वन पट्टा दावों के निष्पादन के लिए एसडीओ ने की बैठक

वन पट्टा दावों को लेकर बैठक करते एसडीओ सत्यवीर रजक।

घाटशिला:-

वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वन पट्टा दावों के निष्पादन के लिए शुक्रवार को एसडीओ सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में अनुमंडल वन अधिकार समिति घाटशिला की बैठक हुई। बैठक में घाटशिला अनुमंडल के सभी अंचल कार्यालयो से कुल 251 दावा पत्रों को बारी-बारी से जांच एवं विचार किया गया। जिसमे 58 दावा पत्र सही पाया एवं इसकी स्वकृति भी अनुमंडल वन अधिकार समिति द्वारा प्रदान किया गया।

किस प्रखंड में कितने दावा पत्र की मिली स्वकृति

मुसाबनी प्रखंड के सूर्यबेड़ा गांव के 20 दावा पत्र, घाटशिला प्रखंड से 05, गुड़ाबांधा प्रखंड से 23, चाकुलिया प्रखंड से अ 08 एवं धालभूमगढ़ और डुमरिया प्रखंड से 01-01 दावा पत्र की स्वीकृति दी गई। बाकी दावा पत्रो को त्रुटि निराकरण के लिए अंचल कार्यलयों को वापस कर दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से वन विभाग की ओर से सहायक वन संरक्षक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर सहित अनुमंडल वन अधिकार समिति घाटशिला के सदस्य उपस्थित शामिल थे ।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post