Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

ट्रेन से कट कर किसान की मौत

चंदवा थाना क्षेत्र के पहरखेता पिकेट बोदा के समीप मोहन गंझु नामक लगभग (35) वर्ष दिनांक 27 .11. 2020 को शाम लगभग 7:00 बजे रांची सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार मोहन गंझु कुछ घंटों से लापता था । शाम ढलने तक घर नहीं लौटा तभी गांव के लोगों ने तलाश शुरू कर दी गांव के एक शख्स ने देखा की रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा है। शव को ग्रामीणों की मदद से घर लाया गया चंदवा थाना को सूचना दी। सूचना पाकर चंदवा प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी व शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।

राजधानी न्यूज़ लातेहार जिला ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट,

Related Post

You Missed