Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

सीजीपीसी,रंगरेटा महासभा और झागुप्र कमेटी को डीआईजी और एसपी ने किया सम्मानित

आज एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कोरोना योद्धा सम्मान 2020 में सिख समाज के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया. सरायकेला जिला के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर आॅडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कोल्हन डीआईजी राजीव रंजन सिंह और सम्मानित अतिथि के रूप में सरायकेला एसपी मोहम्मद अर्शी ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,रंगरेटा महासभा और झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कोरोनाकाल के दौरान किए गए समाजसेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.इस अवसर पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान शैलेंद्र सिंह,सीजीपीसी की ओर से प्रधान महेंद्र सिंह और रंगरेटा महासभा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल को पुष्पगुच्छ,प्रतीक चिन्ह,शाॅल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर मुख्य रूप से सुखविंदर सिंह,बलबीर सिंह बबलू,गुरदीप सिंह काके,दीपक गिल छोटे,वरयाम सिंह,सतपाल सिंह सत्ते,दलवीर सिंह फौजी,किरणदीप कौर बब्बो,जसपाल कौर जस्सी सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

Related Post