Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

चांडिल :दिवंगत झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व दिलेश्वर महतो की शोक सभा

चांडिल

ईचागढ़ पुराना हाई स्कूल परिसर में वरीय झामुमो नेता सुखराम हेंब्रम की अध्यक्षता में श्राद्धांजली सभा का आयोजन हुआ .झामुमो पार्टी व झारखण्ड सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी एवं ईचागढ़ प्रखण्ड उपाध्यक्ष दिलेश्वर महतो जी के आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया .उपस्थित झामुमो के बरिष्ठ नेता सुखराम हेमब्रम, प्रखण्ड सचिव अभय यादव, राम प्रसाद महतो, सुधीर किस्कु, नरेन गोप,सपन आदित्य देव,गणपति कैवर्त, पशुपति बागची, लालू प्रामाणिक,रुपेश वर्मा,लक्ष्मी कान्त सिंह मुण्डा, मधु गोप, अघर महतो, विमल दास, धनसिंह लायक आदि उपस्थित थे .

Related Post