Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

दुकानदारों का कोरोना जाँच कराया गया

Jamshedpur

पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर बाजार में जिले के उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश अनुसार पोटका अंचलाधिकारी बालेश्वर राम हल्दीपोखर मार्केट में पहुंच कर बजरंगबली मंदिर के सामने कोरोना जाँच कैंप लगाकर बाजार के दुकानदार की जाँच की गई.

आपको बता दें कि पूरे झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ता देख जिला के उपायुक्त के निर्देश पर पोटका अंचलाधिकारी बालेश्वर राम हल्दीपोखर बाजार में कैंप लगाकर हर दुकानदार का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है वही अंचल निरीक्षक जयंत कुमार ओझा का कहना है कि शनिवार का दिन हल्दीपोखर मैं बाजार होने से खरीद बिक्री ज्यादा होती है लोगों का आना जाना एवं भीड़ लगा रहता है. इसलिए दुकानदारो को जांच करना जरूरी है जांच में अगर किसी को पॉजिटिव निकलता है तो होम आईसोलेशन. में भेज दिया जा रहा है.

रिपोर्ट – शिव शंकर साह, mob no –  9113773766

Related Post