Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

सोमनाथ आचार्य ने किया दोबारा प्लाजमा डोनेशन

जमशेदपुर:-टीम संघर्ष परिवार के कोरोना योद्धा सह टाटा स्टील( इंटीग्रेटेड प्लैनिंग एंड सर्विसेज )के युवा कर्मी श्रीमान सोमनाथ आचार्य जी ने समाज व देश के लिए COVID-19 के तहत प्लाज्मा डोनेशन करते हुए दीया मानवता का परिचय.टीम संघर्ष परिवार के सहयोग एवं प्रेरणा स्रोत बने 60 बार रक्तदान कर चुके पिता श्रीमान गौतम आचार्य जी.श्रीमान सोमनाथ आचार्य जी ने प्लाजमा डोनेशन करने के वक्त ही फिर से संकल्प ले लिया कि आने वाले 15 दिनों के बाद फिर से समाज के लिए एवं जो इस कोरोना से जंग लड़ रहे हैं,जरूरत पड़ी तो फिर से आकर प्लाजमा डोनेशन करेंगे.आज पूरा टीम संघर्ष परिवार एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक श्रीमान सोमनाथ आचार्य जी के बुलंद हौसले एवं उनके द्वारा किया गया अतुलनीय कार्यों के लिए तहे दिल से आभार प्रकट करते हुए भगवान से मंगल कामना हेतु प्रार्थना करता है.

शिव शंकर साह कि रिपोर्ट

Related Post