Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

होटल अल्कोर में हुआ सुखमणी साहिब का पाठ

जमशेदपुर:-आज होटल अलकोर में सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा के द्वारा सुखमणी साहिब का पाठ हुआ.संध्या 4.00 बजे होटल के बेसमेंट हाॅल में सोशल डिस्टेंश का ध्यान रखते हुए कोरोनाकाल में सभी नियमों का पालन किया गया.सत्संग सभा की महिलाओं को हैंड सैनिटाईजर,मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए पाठ और कीर्तन का समापन संध्या 6.00 बजे अरदास के साथ हुई.सभा के द्वारा होटल अल्कोर की निदेशक कंवलजीत कौर दुग्गल को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर मुख्य रूप से होटल के निदेशक राजीव दुग्गल,झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिहं,रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत गिल,सीजीपीसी के प्रधान महेंद्र सिहं,महासचिव सुखविंदर सिहं,जसबीर सिहं पदरी,स्त्री सत्संग सभा में मुख्य रूप से सोनारी,कदमा,टिनप्लेट,नामदा बस्ती,टुईलाडुंगरी,जुगसलाई गौरीशंकर रोड,मनीफीट आदि गुरुद्वारा कमेटियों की महिलाओं ने भाग लिया.कार्यक्रम में शामिल सभी सत्संगियों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया.

Related Post