Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

केंद्र सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, जानें वजह

एजेंसियां। केंद्र सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि प्याज की सभी किस्मों के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। इस फैसले का उद्देश्‍य घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाना और कीमतों को काबू में रखना है।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि संक्रमणकालीन व्यवस्थाके तहत आने वाले प्रबंधों के प्रावधान इसके दायरे में नहीं आएंगे। बता दें कि डीजीएफटी आयात और निर्यात से जुड़े मसलों को देखने वाली इकाई है जो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करता है।

Related Post