Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

राजनगर में नए प्रखंड अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राजनगर :भाजपा कार्यालय राजनगर में आज नवनिर्वाचित राजनगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो का कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान किया ।वहीं स्वागत समारोह में सरायकेला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली, जिप सदस्य सह भाजपा नेत्री सुश्री चामी मुर्मू उपस्थित थी ।वहीं नए प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। इसी बीच गणेश महाली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनगर पश्चिमी मंडल आदिवासी बहुल क्षेत्र है इसलिए कमेटी का विस्तार करते समय हर वर्ग को देखते हुए कमेटी का विस्तार करें ।ताकि संगठन को मजबूती मिल सके एवं आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित हो सके।आ

इस मौके पर राजनगर प्रखंड पूर्वी एवं पश्चिमी भाग के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भीमसेन मंडल ,मेघराय मार्डी भी उपस्थित थे ।

 

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*

Related Post