Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

मानगो/चौथे मंजिल पर बोर्ड उतार रहा युवक अनियंत्रित हो नीचे 11 हजार बोल्टेज के तार से टकराया, हालत नाजुक

जमशेदपुर: मानगो डिमना रोड स्थित कृष्णा फर्नीचर की चौथी मंजिल से गिरकर फर्नीचर के मालिक का सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह अपने बिल्डिंग के चौथे मंजिल पर लगे एक बोर्ड को हटा रहा था। इसी दौरान अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाया और सीधे नीचे की तरफ गिरा इस दौरान वहां से गुजर रहा 11 हजार वोल्टेज के तार पर सबसे पहले टकराया जिसकी वजह से आग गुब्बारा उठा। इसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसके सर में गंभीर चोट आई तत्काल बेहोश हो जाने की वजह से उसे परिजन टीएमएच ले गए जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की उम्र करीब 24 साल है और वह कृष्णा फर्नीचर के मालिक का सबसे छोटा बेटा है। घटना के बाद वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। प्राप्त सूचना के अनुसार बिजली के तार से टकराने की वजह से वह झुलस भी गया है।

Related Post